कोल विधानसभा सीट से अनिल पाराशन को लगातार दूसरी विजय हासिल हुई है। जीत के साथ ही अनिल पाराशर ने नया रिकार्ड भी बना दिया। कोल विधानसभा सीट से लगातार दो जीत दर्ज करने वाले वे पहले विधायक बने।
अनिल पाराशर ने राजनीति की शुरुआत युवा मोर्चा से की थी। महानगर अध्यक्ष बने। इसके बाद भाजपा में वो कई पदों पर रहे। विभिन्न जिलों में प्रभारी के रुप में भी जिम्मेदारी निभाई। अनिल पाराशर सियासत में सहज और सरल व्यक्तित्व के रूप में पहचान बनाई है। इसलिए अपनी विधानसभा क्षेत्र में काम कराने में भी सबसे आगे रहे हैं। पिछली बार अनिल पाराशर ने 50 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। मगर, इस बार पांच हजार पर सिमटकर आ गए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अज्जू इशहाक ने कड़ी टक्कर दी। 60 हजार मतों से अधिक बढ़त बना ली थी। एकबारगी तो सीट फंसती हुई नजर आई, मगर आधे राउंड होने के बाद अनिल पाराशर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद उन्होंने बढ़त बनाई तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंत में जीत हासिल की। अनिल पाराशर जिले में सबसे कम अंतर से जीत दर्ज करने वाले विधायक भी हैं।