चाय के साथ स्नैक लेने की सोच रहे हो तो ये जरूर बनाये
आवश्यक सामग्री:
– 1/2 बाउल बेसन
– 1/4 चम्मच लाल मिर्च
– 1/2 चम्मच हींग
– 1/2 चम्मच अजवायन
– 8 चम्मच पत्तागोभी
– दो चम्मच हरा धनिया
– 8 चम्मच तीनों रंगों की शिमला मिर्च
– चार चम्मच चीज
– 1/2 बाउल मैदा
– नमक स्वाद के अनुसार
– 15 पनीर स्लाइस
– दो चम्मच चाट मसाला
इस प्रकार बना लें आप:
– सर्वप्रथम बेसन में नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया, हींग और अजवायन डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
– अब पत्ता गोभी, तीनों रंगों की शिमला मिर्च, नमक, चाट मसाला और चीज को मिला लें।
– अब पनीर स्लाइस पर चाट मसाला और नमक लगाकर स्टफिंग रखकर दूसरी पनीर स्लाइस से इसे कवर कर दें।
– अब इसे मैदा में लपेटकर बेसन में डुबोकर डीप फ्राई कर लें।
– इस प्रकार से आपका पनीर स्टफ्ड पकौड़ा बन जाता है।