Chana Tikka Masala Recipe: चना की सब्जी तो आपने कई तरह की खाई होगी, लेकिन आज हम आपके साथ एक बहुत ही खास चने की डिश शेयर करने जा रहे हैं, जिसे आप किसी खास ऑकेजन पर मेहमानों के लिए बना सकते हैं. इसका नाम है चना टिक्का मसाला. लंच और डिनर के लिए ये बिलकुल परफेक्ट डिश है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी क्या है-

सामग्री

काबुली चना भिगोया हुआ एक कप

प्याज कटी हुई एक

टमाटर कटे हुए दो

अदरक 1 इंच टुकड़ा

लहसुन कली 4 से 5

लाल मिर्च पाउडर एक टेबल स्पून

जीरा पाउडर 1 टी स्पून

हल्दी आधा टी स्पून

धनिया पाउडर 1 टी स्पून

नारियल का दूध आधा कप

गरम मसाला दो टेबलस्पून

तेल जरूरत के मुताबिक

नमक स्वाद अनुसार

चना टिक्का मसाला बनाने की विधि

चना टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चना साफ करें और उसे रात भर भिगोने के लिए पानी में रख दें.

अगले दिन चने को पानी के साथ प्रेशर कुकर में डाले हैं और उन्हें तब तक पकाएं जब तक के छोले नरम होकर अच्छी तरह से पक ना जाएं

इसमें आधे घंटे तक का वक्त लग सकता है.

इसके बाद प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर को बारीक काट लें.

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें.

तेल गरम होने के बाद उसमें बारीक कटी प्याज, अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर तक भून लीजिए.

इन्हें 2 मिनट तक चलाते हुए फ्राई करें, इसके बाद टमाटर डाले हैं और उन्हें नरम होने तक पकाएं.\

इसके बाद एक चम्मच की मदद से दबाते हुए टमाटर को मैश कर लें.

कुछ देर पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें अब 10 मिनट तक ग्रेवी को उबाल लें.

इसके बाद इसमें उबले हुए छोले डालकर बड़े चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दे.

आखरी में कड़ाही में नारियल का दूध मिक्स करें और 2 से 3 मिनट तक चना टिक्का मसाला को और पकाएं.

अब गैस बंद कर दें, तैयार है आपका चना टिक्का मसाला.

इसे आप लंच या डिनर में रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही हो रहा है सिर में दर्द तो ये नॉर्मल नहीं है! इसके पीछे हो सकती है ये बड़ी दिक्कत

Source link