Celebs hails for RRR Oscars 2023 nominations: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर नॉमिनेशन्स मिलते ही फिल्मी दुनिया में खुशी की लहर आ गई है। जिसके बाद कई सितारे इस फिल्म की टीम को बधाई दे रहे हैं।

Celebs hails for RRR Oscars 2023 nominations: साल 2023 की शुरुआत फिल्मी दुनिया के लिए काफी धमाकेदार रही है। साल 2023 शुरू होते ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर विदेशी सरजमीं पर अपने नाम का डंका बजाने में लगी है। इस साल सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को विदेशी जमीन पर 3 बड़े अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। अब फिल्म दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी सम्मान ऑस्कर्स 2023 की रेस में आगे बढ़ गई है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में आरआरआर के ब्लॉकबस्टर गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस बड़ी सफलता के बाद फिल्मी दुनिया में खुशी की लहर छिड़ गई है। इस फिल्म के बड़े सम्मान के ऐलान के बाद ही सोशल मीडिया पर सितारों के ट्वीट्स की बाढ़ आ गई।

फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर दी आरआरआर को बधाई

आरआरआर की निर्माता कंपनी डीवीवी एंटरटेनमेंट ने जैसे ही इस बड़ी खबर का ऐलान किया सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों ने जमकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं। सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने भी इस बड़ी जीत पर खुशी जताई है। फिल्म स्टार राम चरण ने कमेंट कर कहा, ‘क्या शानदार खबर है। वाकई में ऑस्कर्स में आरआरआर को नॉमिनेशन मिलना एक सम्मान है। हमारे लिए और भारत के लिए एक और गर्व की बात है। एमएम कीरवानी जी, एसएस राजामौली और मेरे भाई तारक और पूरी टीम के लिए को ढेर सारा प्यार।’ जबकि जूनियर एनटीआर ने भी इस खबर पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया। वहीं, प्रभास, सुजॉय घोष समेत कई सितारों ने अपना प्यार सोशल मीडिया पर जताया।