Priyanka Gandhi MP Visit: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 21 जुलाई को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं. प्रियंका गांधी ग्वालियर आ रही हैं. वे यहां आते ही सबसे पहले झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर जाएंगी. प्रियंका गांधी यहां रानी लक्ष्मीबाई के चरणों की धूल अपने मस्तक पर लगाकर तिरंगे की रक्षा करने की शपथ भी लेंगी. विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे को कांग्रेस (Congress) अहम मान रही है. प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुर्ह है. 

बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दो महीने में दूसरी बार मध्य प्रदेश दौरा हो रहा है. इससे पहले प्रियंका गांधी जून में जबलपुर आई थीं और जबकि अब ग्वालियर आ रही हैं. प्रियंका गांधी सुबह 10.00 बजे से दिल्ली से प्रस्थान कर 11.00 बजे ग्वालियर आएंगी. वह यहां 11.20 पर सीधे रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर जाएंगी, जहां माल्यार्पण कर रानी लक्ष्मीबाई के चरणों की धूल अपने माथे पर लगाकर तिरंगे की रक्षा की शपथ लेंगी. इसके बाद 11.30 बजे मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगी. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों की घेराबंदी
बता दें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके समर्थक विधायक इन दिनों कांग्रेस के निशाने पर हैं. सिंधिया समर्थक विधायकों के गढ़ में नाराज भाजपाईयों को साधने के लिए कांग्रेसी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा भी इसी उद्देश्य से जोडक़र देखा जा रहा है. इस सभा में प्रियंका गांधी अपने संबोधन में कमलनाथ सरकार को गिराने का जिम्मेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया को ठहराएंगी और इस घटनाक्रम को झांसी की रानी के इतिहास से जोड़ेंगी.  

ऐतिहासिक होगा दौरा
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्रा के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ग्वालियर दौरा चुनाव परिणाम की दृष्टि से ऐतिहासिक साबित होगा. प्रियंका गांधी झांसी की रानी के चरणों की धूल को अपने मस्तक पर लगाकर तिरंगे की रक्षा की शपथ लेंगी.  आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज नेता, जानें कब कौन कहां करेगा जनसभा और बैठक



Source link